जम्मू-कश्मीर टीम पहली बार रणजी ट्रॉफी के फाइनल में पहुंची

जम्मू-कश्मीर टीम पहली बार रणजी ट्रॉफी के फाइनल में पहुंची

तेज गेंदबाज आकिब नबी ने सेमी-फाइनल में जम्मू-कश्मीर के लिए नौ विकेट लेकर टीम को पहली बार फाइनल में पहुंचाया। यह जम्मू-कश्मीर क्रिकेट के लिए ऐतिहासिक पल है, जिसे वह कभी बुलाना नहीं चाहेगा। सेमी-फाइनल में जम्मू ने बंगाल को 6 विकेटों से हराकर फाइनल में पहुंचने का सफर खत्म किया।

सेमी-फाइनल में मुकाबले में जम्मू-कश्मीर टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करते हुए बंगाल टीम की पहली पारी को 328 रनों पर ढ़ेर कर दिया। आकिब नबी डार ने पहली पारी में शानदार गेंदबाजी करते हुए 26 ओवर में 87 रन देकर 5 विकेट झटके।

- Advertisement -

लक्ष्य का पीछा करने उतरी जम्मू-कश्मीर टीम 302 रन बना पाई। बंगाल के मोहम्मद शमी ने जबरदस्त गेंदबाजी करते हुए 8 विकेट झटके। दूसरी पारी में बंगाल की पूरी टीम 99 रन ही सिमट गई। जम्मू के लिए आकिब नबी डार और सुनील कुमार ने 4-4 विकेट अपने नाम किये। जम्मू-कश्मीर की टीम ने चौथे दिन 4 विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया और 6 विकेट से ऐतिहासिक जीत दर्ज की।

यह भी पढ़ें : ऐसे नामीबिया कर सकता है पाकिस्तान को टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर

शमी पर भारी पड़े आकिब नबी

मुकाबले में मोहम्मद शमी और आकिब नबी ने 9-9 विकेट अपने नाम किये। शमी ने अपनी पहली पारी में 8 और दूसरी में 1 विकेट अपने किया। वहीं नबी 5 और 4 विकेट लेकर ज्यादा चर्चा में रहे। नबी के हरफनमौला खेल ने शमी शानदार गेंदबाजी को मुकाबले में फीका कर दिया।

- Advertisement -

Related Post