ऐसे नामीबिया कर सकता है पाकिस्तान को टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर

Namibia vs Pakistan

भारत से हारने के बाद पाकिस्तान टीम का टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 में पहुंचना मुश्किल हो गया है। पाकिस्तान ग्रुप A में 3 में से 2 मैच जीतकर तीसरे स्थान पर है। वहीं USA 4 अंको के साथ दूसरे नंबर पर बनी हुई है। अगर पाकिस्तान को सुपर 8 में पहुंचना है तो नामीबिया को हराना होगा।

नामीबिया कर सकता है उलटफेर

इस बार टूर्नामेंट में अब तक कुछ खास उलटफेर देखने नहीं मिले। अगर नामीबिया 18 फरवरी को पाकिस्तान को हरा देता है तो यह टी-20 वर्ल्ड कप 2026 का सबसे बड़ा अपसेट माना जायेगा। नामीबिया तीन मुकाबले खेलकर कोई मैच नहीं जीत पाया है। ऐसे में उम्मीद कम ही है कि नामीबिया पाकिस्तान जैसी टीम को टक्कर दे पाए। लेकिन क्रिकेट में छोटी टीमें भी बड़ा कारनामा करने की ताकत रखती है।

- Advertisement -

जिम्बाब्वे जैसा करना होगा प्रदर्शन

नामीबिया को यह बड़ा उलटफेर करने के लिए जिम्बाब्वे जैसा प्रदर्शन करना होगा। जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग में जान लगा दी थी। ऐसा ही कुछ नामीबिया को पाकिस्तान के खिलाफ करना होगा।

यह भी पढ़ें : T20 WC 2026: बाबर और शाहीन की टीम से छुट्टी तय! इन प्लेयर्स की होगी एंट्री

नामीबिया के खिलाफ पाकिस्तान की संभावित टीम

पाकिस्तान : सैम अयूब, साहिबज़ादा फरहान, सलमान आगा (कप्तान), ख्वाजा मोहम्मद नफे, उस्मान खान (विकेट कीपर), सलमान मिर्ज़ा, मोहम्मद नवाज़, फहीम अशरफ़, नसीम शाह, अबरार अहमद, उस्मान तारिक

- Advertisement -

Related Post