ऑस्ट्रेलिया हो सकती है टी20 वर्ल्ड कप से बाहर, इन दो टीमों के हाथों में समीकरण

Australia Team

टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के 30वें मुकाबले में श्रीलंका ने ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेटों से हराकर सुपर 8 में प्रवेश कर लिया है। मैच में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए कंगारू टीम ने 181 रनों का लक्ष्य रखा। जवाब में श्रीलंका ने पथुम निसानका (100) के शानदार शतक और कुसल मेंडिस (51) अर्धशतक के दमपर लक्ष्य को 2 विकेट खोकर 18 ओवर में हासिल कर लिया। इस जीत के साथ ही ऑस्ट्रेलिया का सुपर 8 में काफी मुश्किल हो गया है।

ऐसे पहुंच सकती है सुपर 8 में ऑस्ट्रेलिया

ग्रुप स्टेज में ऑस्ट्रेलिया का अंतिम मुकाबला ओमान से 20 फरवरी को होने वाला है। यह मुकाबला ऑस्ट्रेलिया को अच्छी रन रेट से जीतना बेहद जरूरी है। क्योंकि अभी ऑस्ट्रेलिया के पास दो ही अंक है। दूसरी तरफ जिम्बाब्वे को आयरलैंड और श्रीलंका हरा दी देती है, तो ऑस्ट्रेलिया सुपर 8 में पहुँच सकता है। वहीं जिम्बाब्वे दो मैचों में से एक मैच भी जीत जाता है तो ऑस्ट्रेलिया टूर्नामेंट से बाहर हो जायेगा।

- Advertisement -

ऑस्ट्रेलिया नहीं कर पा उम्दा प्रदर्शन

टूर्नामेंट में ऑस्ट्रेलिया जैसे प्रदर्शन के लिए जानी जाती है वैसा वह नहीं पा रही है। टीम के टॉप और मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज रन नहीं बना पा रहे है। वहीं इस बार गेंदबाजी में भी दम नजर नहीं आ रहा। क्योंकि टीम के अहम गेंदबाज पैट कमिंस और जोश हेजलवुड चोट के चलते टूर्नामेंट से बाहर हो गए। इसके चलते गेंदबाजी लाइन ऑस्ट्रेलिया की कमजोर पड़ गई, जिसका फायदा जिम्बाब्वे जैसी टीम ने भी उठाया।

यह भी पढ़ें : T20 WC 2026: बाबर और शाहीन की टीम से छुट्टी तय! इन प्लेयर्स की होगी एंट्री

Related Post