Romario Shepherd ने T20 वर्ल्ड कप 2026 की पहली हैट्रिक ली, देखें पूरी लिस्ट

Romario Shepherd

ICC Men’s T20 World Cup 2026 का दूसरा मुकाबला वेस्टइंडीज और स्कॉटलैंड के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला गया। इस मुकाबले में वेस्टइंडीज टीम ने स्कॉटलैंड को 35 रनो से हराया। लेकिन रोमारियो शेफर्ड (Romario Shepherd) ने हैट्रिक लेकर इतिहास रच दिया। जी हाँ, रोमारियो शेफर्ड ने टी20 वर्ल्ड कप की पहली हैट्रिक अपने नाम कर ली है। वह टी20 वर्ल्ड कप में हैट्रिक लेने वाले 10वें गेंदबाज बन गए है।

इस मुकाबले में स्कॉटलैंड ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने शिमरॉन हेटमायर (64), ब्रैंडन किंग (35), रोवमैन पॉवेल (24) और शेरफेन रदरफोर्ड (26) की शानदार पारी के दमपर 5 विकेट के नुकसान पर 182 रन का स्कोर खड़ा किया।

- Advertisement -

यह भी पढ़े: T20 WC 2026 में भारत को इन 4 टीमों से रहना होगा सावधान, उलटफेर करने में सक्षम

जवाब में स्कॉटलैंड की शुरुआत अच्छी नहीं हुई और 7 रन के स्कोर पर पहला झटका लगा। इसके बाद वेस्टइंडीज के गेंदबाजों ने स्कॉटलैंड के बल्लेबाजों को विकेट पर टिकने का कोई मौका नहीं दिया। स्कॉटलैंड के लिए कप्तान रिची बेरिंगटन ने 42 रन की बड़ी पारी खेली। वहीं रोमारियो शेफर्ड ने 3 ओवर में पांच विकेट लेकर स्कॉटलैंड को बैकफुट पर धकेल दिया।

टी20 वर्ल्ड कप में हैट्रिक लेने गेंदबाज

T20 World CupBowlerTeamOppositionBatsmen dismissed
2007Brett LeeAustraliaBangladeshShakib Al Hasan, Mashrafe Mortaza, Alok Kapali
2021Curtis CampherIrelandNetherlandsColin Ackermann, Ryan ten Doeschate, Scott Edwards, Roelof van der Merwe
2021Wanindu HasarangaSri LankaSouth AfricaAiden Markram, Temba Bavuma, Dwaine Pretorius
2021Kagiso RabadaSouth AfricaEnglandChris Woakes, Eoin Morgan, Chris Jordan
2022Karthik MeiyappanUAESri LankaBhanuka Rajapaksa, Charith Asalanka, Dasun Shanaka
2022Josh LittleIrelandNew ZealandKane Williamson, James Neesham, Mitchell Santner
2024Pat CumminsAustraliaBangladeshMahmudullah, Mahedi Hasan, Towhid Hridoy
2024Pat CumminsAustraliaAfghanistanRashid Khan, Karim Janat, Gulbadin Naib
2024Chris JordanEnglandUnited StatesAli Khan, Nosthush Kenjige, Saurabh Netravalkar
2026Romario ShepherdWest IndiesScotlandMichael Leask, Oliver Davidson, Safyaan Sharif

Related Post