वैभव सूर्यवंशी ने 80 गेंदों पर 15 छक्के की मदद से जड़े 175

Vaibhav Sooryavanshi

ICC मेन्स अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला भारत और इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने अंग्रेजों की हालत खराब कर दी। वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) ने 80 गेंदों पर 15 छक्के और 15 चौकों की मदद से 175 रन जड़ दिए। वैभव ने मात्र 55 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया। वैभव ने मात्र 55 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 218.75 रहा।

इसके साथ ही अंडर-19 वर्ल्ड कप के इतिहास का ये दूसरा सबसे तेज शतक रहा। 14 साल के वैभव अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में सबसे तेज शतक जड़ने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं।

- Advertisement -

अंडर-19 वर्ल्ड कप में सबसे तेज शतक :

  • विल मलाजचुक (ऑस्ट्रेलिया) vs जापान, विंडहोक (2026) – 51 गेंद
  • वैभव सूर्यवंशी (भारत) बनाम इंग्लैंड, हरारे (2026) – 55 गेंद
  • कासिम अकरम (पाकिस्तान) बनाम श्रीलंका, नॉर्थ साउंड (2022) – 63 गेंद
  • बेन मेस (इंग्लैंड) बनाम स्कॉटलैंड, हरारे (2026) – 65 गेंद
  • राज बावा (भारत) बनाम युगांडा, तारोबा (2022) – 69 गेंद

यह भी पढ़े : T20 World Cup 2026 में कैसी होगी भारत की बेस्ट प्लेइंग 11

अंडर-19 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले खिलाड़ी

  • वैभव सूर्यवंशी (2026) – 30 छक्के
  • डेवाल्ड ब्रेविस (2022) – 18 छक्के
  • फिन एलन (2016 & 2018) 18- छक्के
  • जैक बर्नहैम (2016) 15 – छक्के
  • माइकल हिल (2008) 14 छक्के

Related Post