विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) 2026 का फाइनल मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स (RCB vs DC) के बीच BCA स्टेडियम, कोटंबी, वडोदरा में खेला गया। RCB की कप्तान स्मृति मंधाना ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने फैसला किया, लेकिन दिल्ली के बल्लेबाजों ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए 204 रनों का लक्ष्य रखा।
जवाब में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मात्र 4 विकेट खोकर 19.5 ओवर में लक्ष्य को हासिल कर लिया। इस जबरदस्त जीत के साथ ही RCB ने दूसरी आईपीएल ट्रॉफी अपने नाम कर ली। स्मृति मंधाना और जॉर्जिया वोल के बीच 174 रनों की साझेदारी हुई। मंधाना ने 41 गेंदों पर 12 चौको और 3 छक्कों की मदद से 87 रन बनाए। वहीं जॉर्जिया वोल ने 54 गेंदों पर 14 चौको की मदद से 79 रन बनाए।
यह भी पढ़े : सूर्यकुमार यादव ने कहा – हम पाकिस्तान के खिलाफ खेलने कोलंबो जा रहे है….
आखिरी ओवर में 10 रन जरूरत
आरसीबी को आखिरी ओवर में जीत के लिए 10 रनों थी। क्रीज पर नादिन डी क्लर्क (7) और राधा यादव (12) बल्लेबाजी कर रही थी। दोनों ही बल्लेबाज पर काफी ज्यादा दबाव था लेकिन राधा ने अंतिम ओवर में 2 चौके लगाकर RCB को जीत दिलाई।
दिल्ली ने लगातार चौथा फाइनल हारी
विमेंस प्रीमियर लीग में दिल्ली कैपिटल्स लगातार चौथा फाइनल हार गई है। इससे पहले दिल्ली ने 2023, 2024 और 2025 के फाइनल में प्रवेश किया था, लेकिन ट्रॉफी हाथ नहीं लगी। 2026 में भी दिल्ली के हाथों एक बार फिर निराशा हाथ लगी।
