एक बार फिर भारत से मिली हार के बाद पाकिस्तान टीम में हाहाकार मचा हुआ है। पीसीबी और पाकिस्तानी क्रिकेट फैंस इस हार से काफी ज्यादा गुस्सा है। ऐसे में खबरें है कि टीम से बाबर आजम और शाहीन शाह अफरीदी की छुट्टी तय मानी जा रही है। हार का सबसे बड़ा ठिकरा इन दोनों खिलाड़ियों पर सबसे ज्यादा फूटा है।
दामाद पर भड़के अफरीदी
टीम इंडिया ने पाकिस्तान को टी20 वर्ल्ड कप के 27वें मुकाबले में 61 रनों के बड़े अंतर से हराया। अब यह हार पाकिस्तान पचा नहीं पा रहा है। ऐसे में अगले आने वाले मैचों में टीम के अंदर बड़े बदलाव देखने को मिल सकते है। पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी (Shahid Afridi) ने कड़ा रुख अपनाते हुए शाहीन अफरीदी (Shaheen Afridi), बाबर आजम (Babar Azam) और शादाब खान (Shadab Khan) को टीम से बाहर करने की बात कही है। उन्होंने टीम प्रबंधन को नए खिलाड़ियों को मौका देना चाहिए।
यह भी पढ़ें : इटली ने टी20 वर्ल्ड कप में रचा इतिहास, नेपाल को 10 विकेटों से हराया
शाहिद अफरीदी का मानना है कि ये तीनों सीनियर खिलाड़ी काफी लंबे समय से टीम के साथ जुड़े हैं, लेकिन इसके बावजूद भी परिणाम वैसे के वैसे है। इसलिए अब इन्हें हटाने का समय आ गया है। टीम को अब नए खिलाड़ियों की जरूत है।
इन खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
पाकिस्तान का अगला मुकाबला नामीबिया से 18 फरवरी को है। नामीबिया के खिलाफ पाकिस्तान कुछ नए खिलाड़ियों को मोके दे सकता है। इसमें सबसे ऊपर नाम सलमान मिर्ज़ा और ख्वाजा मोहम्मद नफे का निकलकर सामने आ रहा है। वहीं पाक को सुपर 8 में पहुंचने के लिए यह मैच जीतना बेहद जरूरी है।
नामीबिया के खिलाफ पाकिस्तान की संभावित टीम
पाकिस्तान : सैम अयूब, साहिबज़ादा फरहान, सलमान आगा (कप्तान), ख्वाजा मोहम्मद नफे, उस्मान खान (विकेट कीपर), सलमान मिर्ज़ा, मोहम्मद नवाज़, फहीम अशरफ़, नसीम शाह, अबरार अहमद, उस्मान तारिक
