इस एक्ट्रेस की फोटो लाइक कर बुरे फसे Virat Kohli

Virat Kohli

भारतीय टीम और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली अक्सर किसी न किसी वजह से चर्चा में बने रहते है। मैदान पर अपने प्रदर्शन और aggression व्यवहार के चलते सोशल मीडिया पर छाए रहने वाले कोहली एक मुशीबत में फंस गए। जिसका बाद उन्हें सोशल मीडिया पर पोस्ट कर सफाई देनी पड़ी।

दरअसल, कोहली (Virat Kohli) ने एक्सट्रेस अवनीत कौर की एक फोटो को इंस्टाग्राम पर लाइक कर दिया। इसके बाद सोशल मीडिया पर बवाल मच गया और फैंस अलग-अलग प्रतिक्रिया देने लगे। हालांकि बाद में विराट कोहली ने फोटो को डिस्लाइक भी कर दिया था, लेकिन फिर भी मामला शांत नहीं हुआ।

- Advertisement -

ऐसे में सोशल मीडिया पर अवनीत कौर से नाम जुड़ता देख विराट कोहली को सफाई देगी पड़ी। उन्होंने एक इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा ‘मैं यह साफ करना चाहता हूं कि मैने जानबूझकर फोटो को लाइक नहीं किया बल्कि यह गलती से हो गया था। इसलिए मैं सभी से अनुरोध करता हूं कि इस पर कोई गलत सोच न रखे। मेरी बातों को समझने के लिए धन्यवाद।’

बता दें कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा बॉलीवुड के सबसे खुबसूरत जोड़ियों में से एक हैं और उन्होंने हमेशा अपनी केमिस्ट्री से प्रशंसकों को प्रभावित किया है।

Related Post

TAGGED: