BCCI पर फूटा हरभजन का गुस्सा, कहा- सैनिकों के लिए एक मैच नहीं छोड़ सकते?

BCCI पर फूटा हरभजन का गुस्सा, कहा- सैनिकों के लिए एक मैच नहीं छोड़ सकते?

पूर्व भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) अक्सर अपने बयानों के चलते चर्चा में बने रहते है। अब उन्होंने BCCI पर एक बयान देते हुए नाराजगी जाहिर की है। वह आगामी एशिया कप (Asia Cup) 2025 में भारत और पाकिस्तान (India vs Pakistan) के बीच होने जा रहे मैच को लेकर काफी ज्यादा गुस्सा है।

हरभजन ने टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में कहा, “उन्हें (BCCI) यह समझने की जरूरत है कि क्या जरुरी है और क्या नहीं। वो सैनिक जो सीमा पर खड़ा है, जिसका परिवार अक्सर उसे देख नहीं पाता, जो शहादत देकर कभी घर नहीं लौटता, उनका बलिदान हम सभी के लिए बहुत बड़ा है। उसके सामने क्या हम एक क्रिकेट मैच नहीं छोड़ सकते? यह बहुत छोटी बात है।”

- Advertisement -

आपको जानकारी में बता दे, वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2025 में भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ खेलने से मना कर दिया था। इसके बाद पाकिस्तान बिना मैच खेले फाइनल में पहुंच गई थी, लेकिन साउथ अफ्रीका के हाथों बुरी तरह हार का आमना करना पड़ा था।

याद दिला दे 22 अप्रैल 2025 को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों ने धर्म के आधार पर 25 पर्यटकों की हत्या कर दी थी। जिसके बाद भारतीय सेना ने पाकिस्तान में घुसकर आतंकी ठिकानो को ध्वस्त किया। इसके बाद सरहद पर दोनों देशों के बीच युद्ध जैसे हालात बन गए थे।

यह भी पढ़े: लिविंगस्टोन ने Rashid Khan के खिलाफ बनाया ये अनोखा रिकॉर्ड, बने पहले बल्लेबाज

- Advertisement -

Related Post