Asia Cup 2025: भारत के इस खतरनाक ऑलराउंडर का खेलना मुश्किल!

Hardik Pandya

एशियाई क्रिकेट परिषद (ACC) ने आगामी 17वें एशिया कप (Asia Cup) के लिए लगभग सभी तैयारियां पूरी कर ली है। टूर्नामेंट का शेड्यूल जारी होने के बाद टीमें अपने-अपने स्क्वाड का ऐलान जल्द कर सकती है। भारतीय टीम अगस्त के आखिरी सप्ताह तक अपने स्क्वाड की घोषणा कर सकता है। लेकिन टीम इंडिया के एक खतरनाक ऑलराउंडर का खेलना मुश्किल लग रहा है।

खबरों के अनुसार, सबसे भरोसेमंद खिलाड़ी हार्दिक पांड्या एशिया कप 2025 से बाहर रह सकते है। TOI की रिपोर्ट के मुताबिक हार्दिक फिटनेस टेस्ट के लिए बेंगलुरु स्थित NCA (सेंटर ऑफ एक्सीलेंस) पहुंच गए है। उनका फिटनेस टेस्ट 11 और 12 अगस्त को होगा। IPL 2025 के बाद हार्दिक क्रिकेट से दूर थे, हालांकि उन्होंने एक महीने पहले ही ट्रेनिंग शुरू कर दी थी।

- Advertisement -

हार्दिक के लिए फिटनेस टेस्ट जरुरी

हार्दिक को टीम में वापसी के लिए फिटनेस टेस्ट पास करना होगा। अगर वह फिटनेस टेस्ट पास नहीं कर पाते है तो वह टूर्नामेंट से बाहर भी को सकते है। हार्दिक से पहले बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने 27 से 29 जुलाई के बीच अपना फिटनेस टेस्ट पूरा किया था।

31 वर्षीय पंड्या ने 2024 टी–20 वर्ल्ड कप और 2025 चैंपियंस ट्रॉफी में भारत की वाइट बॉल सफलता में अहम भूमिका निभाई थी। एशिया कप टूर्नामेंट की शुरुआत 9 सितंबर से होगी। भारत और पाकिस्तान के बीच अहम मुकाबला 14 सितंबर को खेला जायेगा। दोनों कट्टर प्रतिद्वंद्वी ग्रुप ए में है।

Related Post