लिविंगस्टोन ने Rashid Khan के खिलाफ बनाया ये अनोखा रिकॉर्ड, बने पहले बल्लेबाज

Liam Livingstonee vs Rashid Khan

The Hundred Mens Competition 2025 में रोज जबरदस्त मैच देखने को मिल रहे है। टूर्नामेंट के 10वें मुकाबले में बर्मिंघम फिनिक्स ने ओवल इनविंसिबल्स को 4 विकेटों से हराकर रोमांचक जीत दर्ज की। इस मैच में ऑलराउंडर लियाम लिविंगस्टोन (Liam Livingstone) ने अहम और तूफानी पारी खेली। उन्होंने मात्र 27 गेंदों का सामना करते हुए 69 रन जड़ दिए। इस दौरान उन्होंने 7 चौके और 5 छक्के जड़े।

लियाम लिविंगस्टोन ने राशिद खान (Rashid Khan) के एक ओवर में 26 रन (4,6,6,6,4) ठोक दिए। इसके साथ ही उन्होंने खान साहब के खिलाफ एक अनोखा रिकॉर्ड भी अपने नाम दर्ज कर लिया। वह राशिद के खिलाफ टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा (200) रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज़ बन गए। उन्होंने यह कारनामा 16 पारियों में पूरा किया।

- Advertisement -

T20 में राशिद खान के खिलाफ सर्वाधिक रन

खिलाड़ीरनबर्खास्त किए गए समयपारी
लियाम लिविंगस्टोन200416
कीरोन पोलार्ड125325
सूर्यकुमार यादव124014
संजू सैमसन121115
ऋषभ पंत120316

T20 में राशिद खान के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के

यहीं लिविंगस्टोन राशिद के खिलाफ सबसे ज्यादा (21) बल्लेबाज भी है। उनके बाद यूनिवर्सल बॉस क्रिस गेल (12) का नाम है।

खिलाड़ीछक्के
लियाम लिविंगस्टोन21
क्रिस गेल12
कीरोन पोलार्ड9
आंद्रे रसेल9
शिमरोन हेटमायर8

यह भी पढ़े: Asia Cup 2025: भारत के इस खतरनाक ऑलराउंडर का खेलना मुश्किल!

Related Post