पाकिस्तान पीछे कुछ दिनों से टी20 विश्व कप 2026 में भारत के खिलाफ होने वाले मैच का बहिष्कार कर रहा था। अब वह 15 फरवरी को टीम इंडिया के खिलाफ खेलने को तैयार हो गया है। लेकिन इसके लिए पीसीबी ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के सामने तीन प्रमुख शर्तें रखी हैं।
एनडीटीवी एक खबर के मुताबिक, पीसीबी ने रविवार को लाहौर में आईसीसी अधिकारियों के साथ मीटिंग की। इस मीटिंग में BCB अध्यक्ष भी मौजूद थे। इस दौरान पीसीबी ने ICC के सामने अपनी 3 शर्तें औपचारिक रूप से रखीं है।
एनडीटीवी एक खबर के मुताबिक, पीसीबी ने रविवार को लाहौर में आईसीसी अधिकारियों के साथ मीटिंग की। इस मीटिंग में BCB अध्यक्ष भी मौजूद थे। इस दौरान पीसीबी ने ICC के सामने अपनी 3 शर्तें औपचारिक रूप से रखीं है।
PCB की तीन शर्तें
बांग्लादेश के मुआवजे में बढ़ोतरी: PCB ने अपनी पहली मांग रखते हुए कहा कि BCB के मुआवजे में बढ़ोतरी हो। ग्लोबल क्रिकेट में अपने बढ़ते योगदान को देखते हुए BCB को फाइनेंशियल हिस्सा ज्यादा मिले।
पार्टिसिपेशन फीस : टी20 विश्व कप 2026 से बाहर होने के बावजूद बोर्ड चाहता है कि ICC उसे गारंटीड पार्टिसिपेशन फीस मिले।
यह भी पढ़े : भारत के खिलाफ मैच नहीं खेलने पर PAK को भुगतने पड़ेंगे ये बड़े नुकसान…
बांग्लादेश को मिले मेज़बानी का मौका : PCB ने अपनी तीसरी शर्त में कहा कि बांग्लादेश ग्लोबल क्रिकेट में अपनी मजबूत पहचान बना चुका है, ऐसे में भविष्य उसे ICC टूर्नामेंट की मेज़बानी का मौका मिले।
बांग्लादेश के साथ खड़ा हुआ PAK
बता दें कि बांग्लादेश को ICC ने टी-20 वर्ल्ड कप से बाहर कर दिया क्योंकि उनकी सरकार और बीसीबी ने टीम को भारत भेजने के लिए इनकार कर दिया। बीसीबी ने ICC को एक पत्र में लिखकर सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए मांग कि बांग्लादेश के सभी मैचों को श्रीलंका में शिफ्ट कर दिया जाए, लेकिन उनकी इस मांग को आईसीसी ने खारिज कर दिया। इसके बाद आईसीसी ने बांग्लादेश को भारत में खेलने के लिए 24 घंटे का समय दिया, लेकिन बीसीबी अपनी मांग पर अड़ा रहा और उसकी जगह टूर्नामेंट में स्कॉटलैंड को शामिल कर लिया।
