IND vs PAK: भारत के गेंदबाजों को साहिबज़ादा फरहान की खुली चुनौती

Sahibzada Farhan

ICC टी20 वर्ल्ड कप 2026 का सबसे हाई टेंशन मुकाबला भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK) के बीच 15 फरवरी को होने जा रहा है। दोनों ही टीमें मुकाबले के लिए पूरी तरीके से तैयार है। पाकिस्तान टूर्नामेंट में दो मैच खेलकर अजेय है। वहीं भारत ने भी एक जीत पक्की की है। लेकिन भारत को पाकिस्तान के खिलाफ खेलने से पहले साहिबज़ादा फरहान के लिए रणनीति तैयार करनी होगी।

जी हाँ, पाकिस्तान के ओपनर बल्लेबाज साहिबज़ादा फरहान (Sahibzada Farhan) टूर्नामेंट में अब तक काफी खतरनाक नजर आये है। वह दो मुकाबलों में 47, 73 की जबरदस्त पारियां खेल चुके है। ऐसे में भारतीय गेंदबाजों को साहिबज़ादा के लिए अलग से रणनीति तैयार करने की जरूरत है।

- Advertisement -

फरहान ने भारत को दी चेतावनी

रविवार को मीडिया से बातचीत में फरहान ने कहा कि “हम आखिरी बार एशिया कप में भारत के खिलाफ खेले थे। हमने एकतरफा मैच नहीं होने दिया। हमने अंत तक लड़ाई लड़ी। उम्‍मीद है कि इस बार हम शानदार प्रदर्शन करें।”

यह भी पढ़ें : इन खिलाड़ियों की फूटी किस्मत! T20 World Cup टीम में चुने जाने के बाद भी हुए बाहर

बता दे, साहिबजादा फरहान का टीम इंडिया के खिलाफ प्रदर्शन शानदार रहा है। उन्‍होंने तीन मैचों में 51.67 की औसत से 155 रन बनाए, जिसमें दो अर्धशतक शामिल हैं। इस दौरान उन्होंने भारत के सबसे बेहतरीन गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह जैसे गेंदबाजों का डटकर मुकाबला किया था।

- Advertisement -

यह भी पढ़ें : SA vs AFG: इस एक गलती की वजह से हारा अफगानिस्तान… कौन है वो विलेन?

साहिबजादा का विवादों से नाता

एशिया कप 2025 के दौरान साहिबज़ादा फरहान ने भारत के खिलाफ अर्धशतक जड़ने के बाद “गनशॉट” सेलिब्रेशन किया था। इस बाद वह चर्चा में आ गए थे और दोनों टीमों के बीच तनाव ज्यादा हो गया। इस मुकाबले में उन्होंने 45 गेंदों में 58 रन की पारी खेली थी।

Related Post