ICC Men’s T20 World Cup 2026 की शुरुआत होने से पहले पाकिस्तान ने कुछ ऐसा कर दिया, जिसकी चर्चा अब टीवी और सोशल मीडिया पर जमकर हो रही है। पाकिस्तान सरकार ने टी20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ मैच खेलने से इनकार कर दिया। वह इस मैच का खुलकर बायकॉट कर रहा है।
इस बीच पाकिस्तान ने टूर्नामेंट के लिए किट लांच कर दिया है। हरे रंग में पाकिस्तान की जर्सी बेहद शानदार लग रही है। लेकिन किट लांच होते सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय भी बन गई। दरअसल, भारत के खिलाफ मैच का बहिष्कार करने वाली पाकिस्तान की जर्सी पर भारत का नाम लिखा हुआ है। जी हाँ, टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लोगो के निचे इंडिया और श्रीलंका का नाम लिखा हुआ है। दोनों देश टूर्नामेंट की मेजबानी कर रहे है।
सोशल मीडिया पर फैंस का कहना है कि जर्सी पर लिखे ‘भारत’ नाम से पाकिस्तान सरकार को परेशानी नहीं है। लेकिन भारत के खिलाफ मैच खेलने से परेशानी है।
15 फरवरी को भारत और पाकिस्तान के बीच तय कार्यक्रम के अनुसार कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में हाईवोल्टेज मैच खेला जाना था, लेकिन पाकिस्तानी सरकार ने टूर्नामेंट में खेलने के लिए शर्ते रख दी। उन्होंने कहा, पाकिस्तान टीम टूर्नामेंट में हिस्सा लेगी लेकिन लेकिन भारत के खिलाफ तय मैच नहीं खेला जाएगा।
पाकिस्तान की किट पर भारत का नाम क्यों?
बता दे, आईसीसी (ICC) के नियमानुसार जो भी देश टूर्नामेंट की मेजबानी करता है, उसका नाम किट पर होना जरुरी है। यह एक अंतरराष्ट्रीय प्रोटोकॉल है।
