द ओवल क्रिकेट मैदान पर 31 जुलाई को इंग्लैंड और भारत (ENG vs IND) के बीच पांचवा टेस्ट मैच खेला जाना है। मंगलवार को भारतीय क्रिकेट टीम ने ओवल में वैकल्पिक प्रशिक्षण सत्र में भाग लिया। लेकिन इस दौरान हेड कोच गौतम गंभीर और मुख्य ग्राउंड्समैन के बीच तीखी बहस हो गई। इस बहस का वीडियो वायरल होने के बाद क्रिकेट गलियारों में हलचल मच गई।
ESPNcricinfo की रिपोर्ट के मुताबिक, ली फोर्टिस पिच के ज्यादातर हिस्से को भारतीय टीम द्वारा प्रशिक्षण के लिए इस्तेमाल करने से खुश नहीं थे। उन्होंने कुछ खिलाड़ियों और कोच के पिच के करीब आने पर भी चिंता जताई थी। जिस समय टीम इंडिया के बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक फोर्टिस से इस बारे में बात कर रहे थे तब गंभीर बीच में आ गए। कोटक और फोर्टिस नेट के किनारे बातचीत करते रहे। फिर गंभीर ने कोटक से कहा कि वह फोर्टिस से बातचीत न करे और कहा कि वह (फोर्टिस) जाकर मैच रेफरी को रिपोर्ट कर सकते हैं।
फोर्टिस की चेतावनी पर गंभीर का जवाब
जब फोर्टिस ने उन्हें फिर से चेतावनी दी, तो गंभीर ने ऊँगली उठाते हुए कहा, ‘आप इसे बंद करें। आप हमें यह नहीं बता सकते कि हमें क्या करने की जरूरत है..ठीक है। आपको हमें बताने की जरूरत नहीं है। आप मेरी टीम में से किसी को भी यह नहीं बता सकते कि हमें क्या करने की जरूरत है। आपको हमें बताने का कोई अधिकार नहीं है। आप सिर्फ एक ग्राउंड्समैन हैं, आप अपनी क्षमता में रहें। आप सिर्फ एक ग्राउंड्समैन हैं, इससे ज्यादा कुछ नहीं।’
इसके बाद कोटक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, गंभीर और टीम को अजीब लगा जब उन्हें पिच से दूरी बनाए रखने के लिए कहा गया जबकि उन्होंने स्पाइक्स भी नहीं पहन रखे थे। कोटक ने कहा, ‘ग्राउंड स्टाफ के एक सदस्य हमारे पास आया और कहा कि पिच से कम से कम 2.5 मीटर दूर रहो और रस्सी के बहार से पिच को दिखना, यह सुनकर थोड़ा आश्चर्य हुआ।’
यह भी पढ़े : VIDEO: मैच के बाद बेन स्टोक्स ने नहीं मिलाया जडेजा-सुंदर से हाथ
यह भी पढ़े : कैसे देखें WCL 2025, हर मैच की फ्री में अपडेट
