पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने आख़िरकार आगामी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। एक तरफ टीम में कई नए चेहरों को मौका दिया है, तो वहीं दूसरी तरफ हारिस रऊफ जैसे गेंदबाज को जगह नहीं मिली। लेकिन पाकिस्तान की इस स्क्वाड में सबकी नजर विकेटकीपर बल्लेबाज ख्वाजा मोहम्मद नफे (Khawaja Muhammad Nafay) पर है। 23 साल के ख्वाजा नफे को टीम में शामिल किया गया है।
भारतीय टीम के पूर्व स्पिनर अश्विन ने पाकिस्तान की स्क्वाड पर रिएक्ट किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “यह केएम नफे इस वर्ल्ड कप में ध्यान रखने लायक खिलाड़ी है।”
कौन है ख्वाजा नफे ?
ख्वाजा नफे एक होनहार पाकिस्तानी क्रिकेटर हैं, जो दाएं हाथ के विकेटकीपर बल्लेबाज हैं। नफे ने 20 जनवरी, 2023 को बांग्लादेश प्रीमियर लीग में चट्टोग्राम चैलेंजर्स के लिए अपना प्रोफेशनल T20 डेब्यू किया। दिसंबर 2023 में उन्हें पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) के लिए क्वेटा ग्लैडिएटर्स ने अपनी टीम में शामिल किया।
यह भी पढ़े: T20 World Cup 2026 नहीं खेलने पर बांग्लादेश को होंगे ये बड़े नुकसान
उन्होंने लाहौर कलंदर्स के खिलाफ खेलते हुए 31 गेंदों पर नाबाद 60 रनों की तूफानी पारी खेली थी। ख्वाजा नफे ने अबतक 33 टी-20 मैच में 133.95 की स्ट्राइक रेट से 714 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 7 अर्धशतक जमाए हैं। नफे ने 11 जनवरी, 2026 को श्रीलंका के खिलाफ पाकिस्तान के लिए अपना T20 इंटरनेशनल (T20I) डेब्यू किया था। इस मैच में उन्होंने 26 रन की पारी खेली थी। बता दे, नफे एक मात्र T20 इंटरनेशनल खेला है और ऐसे में उनके पास टी20 वर्ल्ड कप 2026 में चमकने का जबरदस्त मौका है।
यह भी पढ़े : Glenn Maxwell ने मेलबर्न स्टार्स के साथ दो साल की नई डील साइन की
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए पाकिस्तान की टीम
सलमान अली आगा (कप्तान), अबरार अहमद, बाबर आजम, फहीम अशरफ, फखर जमान, ख्वाजा मोहम्मद नफे (विकेटकीपर), मोहम्मद नवाज, मोहम्मद सलमान मिर्जा, नसीम शाह, साहिबजादा फरहान (विकेटकीपर), सईम अयूब, शाहीन शाह अफरीदी, शादाब खान, उस्मान खान, उस्मान तारिक।
