क्यों Ayush Mhatre ने बांग्लादेश के कप्तान से नहीं मिलाया हाथ?

क्यों Ayush Mhatre ने बांग्लादेश के कप्तान से नहीं मिलाया हाथ?

आईसीसी पुरुष अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 का 7वां मुकाबला भारत और बांग्लादेश के बीच शनिवार (17 जनवरी) को खेला जा रहा है। इस मैच में टीम इंडिया के कप्तान आयुष म्हात्रे (Ayush Mhatre) ने विपक्षी टीम से हाथ न मिलाने वाले विवाद को फिर ताजा कर दिया। जी हाँ, आयुष म्हात्रे ने टॉस के बाद बांग्लादेश के कप्तान जवाद अबरार से हाथ नहीं मिलाया।

बुलावायो के क्वींस स्पोर्ट्स क्लब में खेले जा रहे मुकाबले में टॉस जीतने के बाद भारतीय कप्तान आयुष म्हात्रे ने बांग्लादेश के स्टैंड-इन कप्तान जवाद अबरार से हाथ नहीं मिलाया। हालांकि टॉस के बाद दोनों कप्तान एक-दूसरे के बहुत पास से गुजरे, लेकिन ना हाथ मिलाया और ना ही कोई बातचीत की। अभी तक दोनों टीमों की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। लेकिन मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में आयुष म्हात्रे से इसपर जरूर सवाल किया जायेगा।

- Advertisement -

क्यों नहीं मिलाया आयुष म्हात्रे ने हाथ ?

दरअसल, बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हो रही हिंसाओं के चलते दोनों देशों के रिश्तों में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है। कुछ नेताओं और साधु-संतों ने बांग्लादेशी खिलाड़ी के आईपीएल खेलने को लेकर आपत्ति जताई। इसके बाद भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) ने आईपीएल टीम कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को निर्देश दिया कि वो मुस्ताफिजुर रहमान को रिलीज कर दे। मुस्ताफिजुर को KKR में शामिल किये जाने से साधु-संतों ने कड़ी आपत्ति जताई थी।

इसके बाद से बांग्लादेश ने टी20 विश्व कप 2026 में सुरक्षा कारणों से भारत आने से इनकार कर दिया। अपनी मांग को लेकर बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड आईसीसी के पास पहुंच गया। वह भारत नहीं जाने पर अड़ा हुआ है। दूसरी तरफ आईसीसी उनकी बात नहीं मान रहा है।

यह भी पढ़े : T20 World Cup 2026 में भारत की सबसे बड़ी कमजोरी क्या है?

- Advertisement -

आपको याद दिला दे, एशिया कप 2025 के दौरान भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पाकिस्तान के कप्तान से हाथ नहीं मिलाया था। वहीं मैच खत्म होने के बाद भी सूर्यकुमार सीधे ड्रेसिंग रूम में चले गए। इसके बाद हर तरफ यह विवाद काफी चर्चा में रहा था।

बांग्लादेश के गेंदबाजों ने तोड़ी भारत की कमर

मुकाबके की बात करे तो बांग्लादेश के गेंदबाज भारतीय टीम पर हावी नजर आये। भारत को 12 रन के स्कोर पर 2 बड़े झटके लग गए थे। इसके बाद वैभव सूर्यवंशी ने भारत की पारी को संभाला और स्कोर बोर्ड को आगे बढ़ाया। सूर्यवंशी ने 67 गेंदों पर 3 छक्के और 6 चौको की मदद से 72 रन की पारी खेली। भारत का स्कोर 39 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 192 रन हो गया है।

Related Post