नामीबिया के खिलाफ अभिषेक-किशन का खेलना मुश्किल, भारत की बढ़ी टेंशन

Ishan Kishan and Abhishek Sharma

ICC Men’s T20 World Cup 2026 में खिलाड़ियों के चोटिल होने का सिलसिला खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा। मिचेल मार्श, जोश हेजलवुड, हर्षित राणा, माइकल ब्रेसवेल और वानिंदु हसरंगा के बाद ईशान किशन भी चोटिल हो गए है। किशन का चोटिल होना भारत के लिए बड़ी मुश्किल पैदा कर सकता है।

दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में 12 फरवरी को भारत का सामना नामीबिया से होने जा रहा है। प्रैक्टिस सेशन में ईशान किशन तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की यॉर्कर गेंद पर चोटिल हो गए। बुमराह की यॉर्कर सीधे ईशान के बाएं अंगुठे पर आकर लगी। इसके बाद वह दर्द में नजर आये और तुरंत फिजियो ने उन्हें देखा। हांलाकि कुछ समय बाद किशन फिर से प्रैक्टिस करने लगे। लेकिन उन्हें चलने थोड़ी परेशानी हो रही थी।

- Advertisement -

यह भी पढ़े: T20 WC: सबसे बड़ा स्कोर! ओमान के ऊपर कहर बनकर टूटे श्रीलंका ये 3 खिलाड़ी

दूसरी तरफ ओपनर बल्लेबाज अभिषेक शर्मा दिल्ली पहुंचते ही बीमार हो गए। उन्हें मंगलवार को हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया। बुधवार को मैच से एक दिन पहले प्रेस कांफ्रेंस में तिलक वर्मा ने कहा कि अभिषेक तबियत पर अपडेट दिया। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा, जब हम दिल्ली पहुंचे तो वह चेकअप के लिये अस्पताल गया था, उसे आज छुट्टी मिल गई है और वह ठीक है। अभी हमारे पास एक दिन का समय है। उम्मीद है कि कल इस पर फैसला लेंगे, देखना होगा कि वह खेलने के लिए फिट है या नहीं।

यह भी पढ़े: SA vs AFG: इस एक गलती की वजह से हारा अफगानिस्तान… कौन है वो विलेन?

- Advertisement -

ऐसे में नामीबिया के खिलाफ अभिषेक और किशन का खेलना मुश्किल माना जा रहा है। लेकिन दोनों खिलाड़ी खेलेंगे या नहीं इसपर BCCI की तरफ से कोई ऑफिसियल अपडेट नहीं आया है।

अभिषेक और किशन के बिना भारतीय टीम

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल (उपकप्तान), रिंकू सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव

Related Post