IND vs SA लखनऊ मैच:  गेहूं बेचकर खरीदा था टिकट, मेरे पैसे वापस करो….

IND vs SA लखनऊ मैच:  गेहूं बेचकर खरीदा था टिकट, मेरे पैसे वापस करो….

भारत और साउथ अफ्रीका (IND vs SA) के बीच Ekana Stadium, लखनऊ में खेलने जाने वाला चौथा टी20 मैच घने कोहरे और धुंध की वजह से रद्द हो गया है। अंपायरों ने छह बार मैदान का मुआयना किया। लेकिन कम विजिबिलिटी के कारण मैच नहीं हो सका। ऐसे में मुकाबला देखने आये दर्शक बेहद ज्यादा नाराज है। उन्होंने समय और पैसा दोनों बर्बाद हो गया। BCCI को ऐसी परिस्थिति में टिकट का पैसा वापस करना चाहिए। वहीं कुछ फैंस ने कहा कि BCCI को पता है नार्थ भारत में दिसम्बर और जनवरी में घना कोहरा रहता है, तो उन्हें जहां मैच नहीं करवाने चाहिए थे।

मामले को सोशल मीडिया पर बढ़ता देख भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (बीसीसीआई) एग्ज़ीक्यूटिव बोर्ड के वाइस प्रेसिडेंट राजीव शुक्ला ने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा, “कोहरे के कारण मैच कैंसिल करना पड़ा। फैंस नाराज़ है, हमें 15 दिसंबर से 15 जनवरी के बीच होने वाले मैचों की शेड्यूलिंग देखनी होगी। ताकि हम तय कर सकें कि इस दौरान उत्तर भारत में होने वाले मैचों को क्या दक्षिण भारत शिफ़्ट करने की ज़रूरत है। घरेलू मैचों पर भी इसका असर देखने को मिल सकता है।”

- Advertisement -

गेंहू बेचकर खरीदी टिकट

एएनआई से बात करते हुए एक फैन बताया कि उसने गेहूं की तीन बोरियां बेचकर टिकट लिया था और मैच भी नहीं हुआ। मेरे पैसे वापस करो। वहीं एक और फै़न ने कहा, “ये पहला अनुभव था स्टेडियम में आने का. लेकिन धीरे-धीरे आधा-आधा घंटा करते हुए ढाई घंटे बीत गए। पैसा तो आना न आना वो अलग बात है हमें तो मैच देखना था।”

एक अन्य क्रिकेट प्रेमी ने बताया, “मैं हाथरस से आया था। मैच का पैसा तो चलो वापस मिल भी जाएगा लेकिन मेरे आने-जाने का जो खर्च हुआ। ठहरने का जो खर्च हुआ उसका क्या. बड़ी लापरवाही हुई यहां।

क्या कहती है BCCI की पॉलिसी

पॉलिसी के मुताबिक, अगर मैच में एक भी गेंद फेंकी जाती है, तो पैसा वापस नहीं मिलता। लेकन इस मैच में टॉस तक नहीं हुआ। ऐसे में फैंस को टिकट का पैसा वापस करना चाहिए।

- Advertisement -

Related Post