पाकिस्तान क्रिकेट टीम विवादों के बीच ICC Men’s T20 World Cup 2026 का हिस्सा बनने के लिए श्रीलंका पहुंच गई है। लेकिन श्रीलंका जाने से पहले कप्तान सलमान अली आगा ने भी साफ़ कर दिया है कि टीम तीन ग्रुप मैच खेलेगी।
सलमान अली आगा ने कोलोंबो रवाना होने से पहले मीडिया से बातचीत में कहा “टीम सरकार और पीसीबी चेयरमैन की तरफ से जो निर्देश मिलेंगे हम वहीं करेंगे। हम वर्ल्ड कप में जा रहे हैं। यह हमारा फैसला नहीं है, हम कुछ नहीं कर सकते। भारत के खिलाफ न खेलने का फैसला हमारा नहीं है, इसलिए हम इस बारे में कुछ नहीं कर सकते। अभी हम टूर्नामेंट में तीन मैच खेल रहे है। तीनों मैचों हमारे लिए इम्पोर्टेन्ट है। अगर हम चार मैच भी खेल रहे होते तो वो भी इम्पोर्टेन्ट होते। हम कोशिश करेंगे कि सभी मैच जीतें और अगले राउंड के लिए क्वालीफाई करें।”
बता दे, पाकिस्तान सरकार ने X (पूर्व में ट्विटर) हैंडल पर पोस्ट में लिखा, “इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ पाकिस्तान की सरकार टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम की भागीदारी को मंजूरी देती है, लेकिन भारत के खिलाफ तय मैच नहीं खेला जाएगा। यह घोषणा प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के चेयरमैन मोहसिन नकवी की अहम बैठक के कुछ ही मिनटों बाद आई।”
यह भी पढ़े : क्यों भारत के खिलाफ मैच नहीं खेलना चाहता PAK? टी20 वर्ल्ड कप से ICC कर सकता है बाहर
पाकिस्तानी टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत, नामीबिया, नीदरलैंड और यूएसए के साथ ग्रुप-ए में शामिल है। पाकिस्तान 7 फरवरी को नीदरलैंड्स के खिलाफ टूर्नामेंट में अपने अभियान की शुरुआत करेगा। इसके बाद 10 फरवरी को अमेरिका और 18 फरवरी को नामीबिया के खिलाफ खेलेगा। लेकिन 15 फरवरी को भारत के खिलाफ खेले जाने वाले मैच का खुलकर बहिष्कार पाकिस्तान सरकार और पीसीबी कर रहा है।
