India vs New Zealand 2nd Odi Highlights: भारत और न्यूजीलैंड के बीच आज वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला गया। इस मैच में मेहमान टीम ने टीम इंडिया को 7 विकेटों से मात दी। मुकाबले में न्यूजीलैंड ने जीता और उन्होंने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने केएल राहुल (112 नाबाद) शानदार शतक के दमपर 284 रन बनाए।
जवाब में न्यूजीलैंड ने विल यंग (87) और डेरिल मिशेल (131 नाबाद) की 162 रनों की साझेदारी के दमपर लक्ष्य को तीन विकेट खोकर 47.3 ओवर में हासिल कर लिया। लेकिन भारत की हार के कुछ मुख्य कारण सामने आ रहे है –
स्पिनरों की खराब गेंदबाजी
भारतीय स्पिनर कुलदीप यादव ने अपने 10 ओवर के स्पेल में एक विकेट लेकर 82 रन लुटा दिए। उनके अलावा रविंद्र जडेजा भी अपना छाप नहीं छोड़ पाए। स्पिनरों की मददगार पिच होते हुए भी न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों ने भारतीय गेंदबाजों को हावी नहीं होने दिया।
टॉप आर्डर फ्लॉप
टीम इंडिया के टॉप आर्डर बल्लेबाज एक अच्छी पारी खेलने में नाकाम रहे। रोहित शर्मा (24), विराट कोहली (23) और श्रेयस अय्यर (8) बड़ी पारी नहीं खेल पाए। वहीं रविंद्र जडेजा ने काफी धीरे बल्लेबाजी की। उन्होंने 44 गेंदों का सामना करते हुए 27 रन बनाए।
नितीश को नहीं दी गेंद
नितीश कुमार रेड्डी को एक आल राउंडर के रूप में भारतीय टीम में शामिल किया गया। उन्होंने बल्लेबाजी में 20 रनों का योगदान दिया। लेकिन कप्तान शुभमन गिल ने उन्हें गेंदबाजी में ज्यादा नहीं आजमाया। रेड्डी से मात्र 2 ओवर करवाए गए और 13 रन दिए। गिल ने कुलदीप यादव और जडेजा पर ज्यादा विश्वास जताया।
