AUS vs ZIM: जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को फिर 19 साल टी20 वर्ल्ड कप में हराया

Zimbabwe Cricket Team

टी-20 वर्ल्ड कप में जिम्बाब्वे की टीम ने 19 साल बाद फिर ऑस्ट्रेलिया को हराकर बड़ा उलटफेर कर दिया है। टूर्नामेंट के 19वें मैच में जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया के सामने 170 रनों का लक्ष्य रखा। जिसके जवाब में कंगारू टीम 146 रनों ऑल आउट हो गई।

2007 वर्ल्ड कप की याद ताजा

2007 वर्ल्ड कप में जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया टीम को 5 विकेटों से हराया था। कंगारू टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 138 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसे जिम्बाब्वे ने 5 विकेट खोकर आखिरी ओवर की पांचवी गेंद पर हासिल किया था। दोनों टीमों के बीच बेहद ही रोमांचक मुकाबला देखने को मिला था।

- Advertisement -

जिम्बाब्वे ने की शानदार गेंदबाजी

जिम्बाब्वे के लिए ब्लेसिंग मुज़ारबानी (Blessing Muzarabani) ने सबसे शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने अपने 4 ओवर के स्पेल में 17 रन देकर 4 बड़े विकेट झटके। उनके अलावा ब्रैड इवांस (Brad Evans) ने 3.3 ओवर में 23 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किये।

फील्डिंग में जिम्बाब्वे ने लगा दी जान

जिम्बाब्वे टीम के खिलाड़ियों ने जबरदस्त फील्डिंग की। टोनी मुनयोंगा और ताशिंगा मुसेकिवा ने शानदार कैच किये और बाउंड्री पर कई रन टीम के लिए बचाए।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

ऑस्ट्रेलिया: ट्रैविस हेड (कप्तान), जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, मैट रेनशॉ, ग्लेन मैक्सवेल, टिम डेविड, मार्कस स्टोयनिस, नाथन एलिस, बेन ड्वार्शुइस, मैथ्यू कुह्नेमन, एडम जम्पा।

- Advertisement -

जिम्बाब्वे: सिकंदर रजा (कप्तान), ब्रायन बेनेट, तादिवानाशे मारुमनी, डायोन मायर्स, रयान बर्ल, ताशिंगा मुसेकिवा, ब्रैडली इवांस, वेलिंगटन मसाकाद्जा, ब्लेसिंग मुजरबानी, टोनी मुनयोंगा, ग्रीम क्रेमर।

Related Post