ICC Men’s T20 World Cup 2026 के 17वें मुकाबले में इटली ने नेपाल को 10 विकेटों से हराकर टूर्नामेंट की सबसे जबरदस्त जीत अपने नाम दर्ज कर ली है। इटली ने 124 रनों का लक्ष्य 12.4 ओवर में बिना कोई विकेट खोए हासिल कर लिया। इसके साथ इटली ने टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत दर्ज कर ली है।
मोस्का ब्रदर्स का तूफान
नेपाल के लिए मोस्का ब्रदर्स काल बनकर आये। दोनों बल्लेबाजों ने नेपाल के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की और आउट होने का कोई मौका नहीं दिया। जस्टिन मोस्का ने 44 गेंदों पर 3 छक्के और 5 चौकों की मदद से नाबाद 60 रन बनाए। वहीं एंथनी मोस्का ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 6 छक्के और 3 चौकों की मदद से नाबाद 62 रन बनाए।
यह भी पढ़ें : इन खिलाड़ियों की फूटी किस्मत! T20 World Cup टीम में चुने जाने के बाद भी हुए बाहर
इटली ने शानदार गेंदबाजी की
मुकाबले में इटली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करते हुए नेपाल को 123 रनों पर समेट कर रख दिया। क्रिशन कलुगामागे ने जबरदस्त गेंदबाजी करते हुए अपने 4 ओवर के स्पेल में 18 रन देकर 3 विकेट झटके। उनके अलावा बेन मनेंटी ने 2, अली हसन और जे जे स्मट्स को एक-एक विकेट मिला। नेपाल ने इंग्लैंड के खिलाफ जैसा प्रदर्शन किया था वैसा वह खेल नहीं दिखा पाई। क्रिकेट एक्सपर्ट को यहीं लग रहा था कि नेपाल इटली को आसानी से हरा देगी। लेकिन इटली एक्सपर्ट की प्रेडिक्शन को ही बदल दिया।
यह भी पढ़ें : T20 World Cup 2026: भारत ने बनाया पॉवरप्ले का सबसे बड़ा स्कोर…
Nepal vs Italy Playing 11
नेपाल टीम : कुशल भुर्टेल, आसिफ शेख (विकेट कीपर), रोहित पौडेल (कप्तान), दीपेंद्र सिंह ऐरी, आरिफ शेख, लोकेश बाम, गुलसन झा, करण केसी, नंदन यादव, संदीप लामिछाने, ललित राजबंशी
इटली टीम : एंथनी मोस्का, जस्टिन मोस्का, जेजे स्मट्स, हैरी मैनेंटी (कप्तान), बेन मैनेंटी, मार्कस कैम्पोपियानो, ग्रांट स्टीवर्ट, जियान मीडे (विकेट कीपर), जसप्रीत सिंह, क्रिशन कलुगामागे, अली हसन
