पाकिस्तान भी हो सकता है T20 World Cup से बाहर, ICC को दी चुनौती

Pakistan Cricket Team

बांग्लादेश की टीम आगामी टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर हो चुकी है। ICC ने बांग्लादेश की स्कॉटलैंड को जगह दी है। लेकिन अब पाकिस्तान भी टूर्नामेंट से दुरी बना सकता है। जी हाँ, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के चेयरमैन मोहसिन नकवी ने एक हैरान कर देने वाला बयान दिया है।

मोहसिन नकवी ने आईसीसी के द्वारा बांग्लादेश को टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर किए जाने के बाद इस टूर्नामेंट को बॉयकॉट करने की धमकी दी है। नकवी ने कहा ICC ने भारत का पक्ष किया और बांग्लादेश के साथ जो हुआ उसे “अन्याय” बताया।

- Advertisement -

उन्होंने कहा, “वर्ल्ड कप में हमारी टीम खेलेगी या नहीं इसका फैसला पाकिस्तान सरकार ही लेगी। अभी प्रधानमंत्री पाकिस्तान में नहीं हैं। जब वह लौटेंगे, तो हम इसपर आखिरी फैसला लेंगे। हम सरकार का फैसला मानते है, न कि ICC का।” नकवी ने आगे कहा, मैंने आईसीसी बोर्ड बैठक में भी यही कहा, एक देश के लिए एक नियम और दूसरे के लिए दूसरा नहीं चल सकता। बांग्लादेश को अन्याय का शिकार नहीं बनाया जाना चाहिए, वे भी एक अहम सदस्य हैं।

आपको बता दे, बीसीबी ने आईसीसी से अपने मैचों को श्रीलंका में कराने की मांग की थी, लेकिन 21 जनवरी को हुई आईसीसी बोर्ड बैठक में यह प्रस्ताव खारिज कर दिया और बीसीबी को सोचने के लिए 24 घंटे का समय दिया। जिसके बाद BCB अपनी मांग पर अड़ा रहा और आईसीसी ने बांग्लादेश की जगह स्कॉटलैंड को शामिल कर लिया।

यह भी पढ़े: 23 साल के ख्वाजा नफे को पाकिस्तान की T20 World Cup टीम में मिली जगह…

- Advertisement -

वहीं दूसरी तरफ पाकिस्तान इस पूरे विवाद में बांग्लादेश के साथ नजर आया है। अब पाकिस्तान ने भी आईसीसी के सामने नई मुसीबत खड़ी कर दी है। 7 फरवरी से टूर्नामेंट शुरू होने से पहले पीसीबी और आईसीसी के बीच टकराव देखने को मिल सकता है।

Related Post