क्यों नामीबिया के खिलाफ नहीं खेल रहे अभिषेक शर्मा ? इस खिलाड़ी की एंट्री

भारतीय असिस्टेंट कोच रेयान टेन डेस्काथे ने अभिषेक की तबीयत पर अपडेट दिया। उन्होंने कहा कि नामीबिया से मैच 12 फरवरी को है। अभी हमारे पास दो दिन है।

Abhishek Sharma

टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 18वां मुकाबला भारत और नामीबिया के बीच अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली में 12 फरवरी को खेला जायेगा। लेकिन उससे पहले भारतीय टीम को एक ओपनर अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) के रूप में बड़ा झटका लगा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक अभिषेक की तबीयत खराब है, जिसके चलते वह आज प्रैक्टिस करने मैदान पर भी नहीं दिखाई दिए।

मीडिया से बातचीत करते हुए भारतीय असिस्टेंट कोच रेयान टेन डेस्काथे ने अभिषेक की तबीयत पर अपडेट दिया। उन्होंने कहा कि नामीबिया से मैच 12 फरवरी को है। अभी हमारे पास दो दिन है। अभी यह कहना ठीक नहीं होगा कि वह खेल रहे है या नहीं।

- Advertisement -

बता दे, अभिषेक शर्मा को आराम भी दिया जा सकता है। क्योंकि 15 फरवरी को पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबला खेला जायेगा। ऐसे में अभिषेक का फिट रहना बेहद जरुरी है।

संजू सैमसन को मिल सकता है मौका

अगर अभिषेक शर्मा फिट नहीं हो पाते है तो संजू सैमसन (Sanju Samson) को प्लेइंग 11 में जगह मिल सकती है। बता दे, संजू पिछले कुछ समय से आउट ऑफ फॉर्म चल रहा है। वह न्यूजीलैंड के खिलाफ भी रन बनाने के लिए झुझते नजर आये थे। लेकिन उम्मीद है कि उन्हें अगर मौका मिला तो वह पूरा फायदा उठाएंगे।

यह भी पढ़ें: Rashid Khan ने ग्लेन फिलिप्स का विकेट लेने के बाद खाया आपा, अंपायर ने दी चेतावनी

- Advertisement -

यह भी पढ़ें: नामीबिया के खिलाफ अभिषेक-किशन का खेलना मुश्किल, भारत की बढ़ी टेंशन

नामीबिया के खिलाफ संभावित भारत की प्लेइंग 11

ईशान किशन (विकेट कीपर), संजू सैमसन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज

Related Post