अफगानिस्तान के कप्तान राशिद खान (Rashid Khan) न्यूजीलैंड बल्लेबाज ग्लेन फिलिप्स (Glenn Philips) का विकेट लेने के बाद अपना आपा खो बैठे और उन्हें अपना अग्रेशन दिखाया। इसके बाद अंपायर ने तुरंत राशिद को चेतावनी दी। अंपायर ने उन्हें समझाया कि आप इस तरह का सेलिब्रेशन नहीं कर सकते।
राशिद ने फिलिप्स का विकेट न्यूजीलैंड की पारी के 9.2 ओवर में लिया। उन्होंने शानदार बल्लेबाजी कर रहे फिलिप्स को 42 रन पर पवेलियन की राह दिखाई। फिलिप्स ने अपनी पारी में 7 चौके और 1 छक्का जड़ा।
ICC Men’s T20 World Cup 2026 का चौथा मैच न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान (NZ vs AFG) खेला जा रहा है। टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान टीम ने 6 विकेट के नुकसान पर 182 रन बनाये। गुलबदीन नायब ने टीम के लिए 35 गेंदों पर 4 छक्कों और 3 चौको की मदद से 63 रन बनाए।
यह भी पढ़ें: नामीबिया के खिलाफ अभिषेक-किशन का खेलना मुश्किल, भारत की बढ़ी टेंशन
जवाब में न्यूजीलैंड ने 17.5 ओवर में 5 विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया। ब्लैककैप्स के लिए सबसे ज्यादा रन टिम सीफर्ट (65), ग्लेन फिलिप्स (42), मार्क चैपमैन (28) ने बनाए।
यह भी पढ़ें: Romario Shepherd ने T20 वर्ल्ड कप 2026 की पहली हैट्रिक ली, देखें पूरी लिस्ट
न्यूजीलैंड XI: फिन एलन, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिशेल, मिशेल सेंटनर (कप्तान), जेम्स नीशम, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन, जैकब डफी
अफगानिस्तान XI: रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, सेदिकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, अजमतुल्लाह उमरजई, गुलबदीन नायब, मोहम्मद नबी, राशिद खान (कप्तान), मुजीब उर रहमान, जियाउर रहमान शरीफी, फजलहक फारूकी
