T20 WC 2026: USA से बदला लेना चाहेगी पाकिस्तान, तैयार किया रोडमैप

USA और पाकिस्तान के बीच 10 फरवरी को सिंहली स्पोर्ट्स क्लब, कोलंबो में मुकाबला होने जा रहा है। इस मैच पर अभी की नजरें रहेगी। क्योंकि USA एक बार फिर उलटफेर कर सकता है।

Pakistan vs USA

पाकिस्तान और अमेरिका एक बार फिर टी20 विश्व कप में आमने-सामने हो रहे है। लेकिन पाकिस्तान इस बार USA से 2024 टी20 विश्व कप में मिली हार का बदलना लेने उतरेंगी। इसके लिए पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने एक रोडमैप भी तैयार कर लिया है।

USA और पाकिस्तान के बीच 10 फरवरी को सिंहली स्पोर्ट्स क्लब, कोलंबो में मुकाबला होने जा रहा है। इस मैच पर अभी की नजरें रहेगी। क्योंकि USA एक बार फिर उलटफेर कर सकता है। नीदरलैंड के खिलाफ पहले मुकाबले में पाकिस्तान टीम की बल्लेबाजी काफी कमजोर नजर आई। वहीं भारत के खिलाफ अमेरिका ने जबरदस्त गेंदबाजी का प्रदर्शन किया। ऐसे में क्रिकेट एक्सपर्ट्स मानना है कि USA फिर पाकिस्तान पटकनी दे सकता है।

- Advertisement -

USA के खिलाफ पाकिस्तान का प्लान

पाकिस्तान की गेंदबाजी काफी अच्छी है। अगर USA पहले बल्लेबाजी करता है कि पाकिस्तान जल्द से जल्द पूरी टीम को आल आउट करना चाहेगा। वहीं अगर पाकिस्तान पहले बल्लेबाजी करता है तो वह 180 से 200 का स्कोर खड़ा करना चाहेगा। क्योंकि USA की बल्लेबाजी काफी हदतक अच्छी है।

यह भी पढ़ें : Rashid Khan ने ग्लेन फिलिप्स का विकेट लेने के बाद खाया आपा, अंपायर ने दी चेतावनी

गलती से सीखकर उतरेगा पाकिस्तान

पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में USA के खिलाफ की गलतियों को फिर से नहीं दोहराने चाहेगा। सभी गलतियों से सीखकर पाकिस्तान मजबूती से शानदार प्रदर्शन करना चाहेगा। बता दें, पाकिस्तान ने 20 ओवर में 159 रन बनाए थे। यह स्कोर अमेरिका ने बनाकर मैच टाई करवा दिया था। इसके बाद मुकाबला सुपर ओवर में गया जहां अमेरिका ने 18 रन बनाए और पाकिस्तानी टीम 13 रन ही बना सकी।

- Advertisement -

संभावित प्लेइंग 11

पाकिस्तान : सईम अयूब, साहिबजादा फरहान, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आजम, उस्मान खान (विकेटकीपर), शादाब खान, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, सलमान मिर्जा, अबरार अहमद

अमेरिका : एंड्रीज़ गौस (विकेटकीपर), सैतेजा मुक्कमल्ला, मोनांक पटेल (कप्तान), मिलिंद कुमार, संजय कृष्णमूर्ति, शुभम रंजने, हरमीत सिंह, मोहम्मद मोहसिन, शैडली वान शल्कविक, अली खान, सौरभ नेत्रवलकर

Related Post