12 साल बाद टी20 वर्ल्ड कप में एक-दूसरे से भिड़ेंगे न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका

South Africa vs New Zealand

न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका (NZ vs SA) के बीच 14 फरवरी को टी-20 वर्ल्ड कप 2026 का सबसे जबरदस्त मुकाबला होने जा रहा है। ग्रुप D की दोनों टीमें 2-2 मुकाबला जीतकर टॉप पर बनी हुई है। अब जो भी टीम जीतेगी वह सुपर 8 में अपनी जगह पक्की करेगी।

12 साल बाद होगी आमने-सामने

टी-20 वर्ल्ड कप में दोनों टीमें एक बार फिर आमने-सामने होने जा रही है। आखिरी बार 2014 टी20 वर्ल्ड कप में भिड़ी थी। दोनों टीमें वर्ल्ड कप में चार बार भिड़ी और चारों बार साउथ अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को मात दी है। वहीं ब्लैक कैप्स को पहली जीत का इंतज़ार है।

- Advertisement -

दोनों को ट्रॉफी का इंतजार

न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका 2007 से टूर्नामेंट में खेल रहे हैं और अब तक इन दोनों टीमों को अपनी पहली टी-20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी का इंतजार है। साउथ अफ्रीका टीम ने 2024 टी-20 विश्व कप के फाइनल में जरूर पहुंची थी, लेकिन भारत से हार का सामना करना पड़ा था।

यह भी पढ़ें : कुदरत दे रही पाकिस्तान का साथ! भारत-पाक मैच पर छाए बारिश के बादल

Overall Head-to-Head (T20Is)

Matches PlayedNZ WonSA WonNo ResultTied
1871100

टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में दोनों टीमें इस प्रकार है-

न्यूज़ीलैंड : टिम सीफ़र्ट (विकेट कीपर), फिन एलन, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिशेल, मिशेल सेंटनर (कप्तान), जेम्स नीशम, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन, जैकब डफी, ईश सोढ़ी, काइल जैमीसन, डेवोन कॉनवे, कोल मैककॉन्ची

- Advertisement -

यह भी पढ़ें : ऑस्ट्रेलिया हो सकती है टी20 वर्ल्ड कप से बाहर, इन दो टीमों के हाथों में समीकरण

साउथ अफ़्रीका : एडेन मार्कराम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेट कीपर), रयान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को जेनसेन, जॉर्ज लिंडे, कगिसो रबाडा, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी, कॉर्बिन बॉश, जेसन स्मिथ, एनरिक नोर्त्जे, क्वेना मफाका

Related Post