महान फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो (Cristiano Ronaldo) अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा बने रहते है। अब उन्होंने गर्लफ्रेंड जॉर्जिना रोड्रिगेज़ (Georgina Rodriguez) से लगभग एक दशक बाद शादी करने के संकेत दिए है। बता दे, रोनाल्डो और जॉर्जिना साल 2016 से रिलेशनशिप में है।
लेकिन अब, ऐसा लग रहा है कि यह खूबसूरत जोड़ा जल्द ही शादी के बंधन में बंधने को तैयार है। क्योंकि जॉर्जिना ने अपनी ताज़ा इंस्टाग्राम पोस्ट में एक अंगूठी दिखाकर शादी के प्रस्ताव का संकेत दिए है।
जॉर्जिना अपनी पोस्ट में अपनी तीसरी उंगली में एक चमकदार अंगूठी पहने हुए दिखाई दे रही हैं, और रोनाल्डो का हाथ उनके हाथ के नीचे रखा हुआ है। कैप्शन में एक सफल प्रस्ताव का संकेत दिया गया है: “हाँ, मैं चाहती हूँ। इस जीवन में और मेरे बाकी सभी जीवन में।”

आपको जानकारी में बता दे, रोनाल्डो और अल नसर के यूरोप में शुरू हुए प्री-सीज़न दौरे के समापन के साथ, पुर्तगाली दिग्गज अपने परिवार से मिलने के लिए रियाद लौट आए हैं। लेकिन ऐसा लगता है कि वे अपनी यात्राओं से सिर्फ़ यादें ही नहीं, बल्कि और भी बहुत कुछ लेकर आए हैं।
यह भी पढ़े: इस Footballer ने बॉडी के हर हिस्से पर बनवा रखे है Tattoos, देखें Photos
इससे पहले भी क्रिस्टियानो ने अपनी यूट्यूब चैनल पर जॉर्जिना के साथ एक वीडियो डाला था। इस वीडियो में कहते है कि मैं अभी अपनी पत्नी का परिचय दूंगा।
