फाइनल तक यही है, इंशाअल्लाह : शादाब खान

Shadab Khan

भारत से 15 फरवरी को 61 रनों से मिली हार के बाद पाकिस्तान टीम की हर तरफ जमकर आलोचना हो रही है। पूर्व क्रिकेटर शहीद अफरीदी, शोएब अफतर, शोएब अख्तर और बासित अली ने जमकर पाकिस्तान को फटकार लगाई। वहीं शादाब खान ने कहा कि उनकी टीम फाइनल खेलेगी।

फाइनल में पहुंचेगी पाकिस्तान : शदाब खान

पाकिस्तानी के ऑलराउंडर शदाब खान (Shadab Khan) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में शादाब पैड, हेल्मेट और ग्लव्स पहनकर हाथ में बल्ला लिए नजर आ रहे है। एक व्यक्ति सवाल करता हुआ कहता है ‘सेमीफाइनल तक यही हैं फिर?’ इसपर शदाब कहते हैं कि ‘फाइनल तक यही हैं, फाइनल इंशाल्लाह।’ इसके बाद वो व्यक्ति पूछता है कि, ‘फाइनल इंडिया के साथ है।’ इसके जवाब में उन्होंने कहा कि, ‘वो तो अल्लाह ही जाने लेकिन फाइनल।’

- Advertisement -

यह भी पढ़ें : जम्मू-कश्मीर टीम पहली बार रणजी ट्रॉफी के फाइनल में पहुंची

मतलब शादाब खान ने टीम की तरफ से अपने फैंस को साफ़ सन्देश दे दिया है कि पाकिस्तान फाइनल खेलेगी। लेकिन पाकिस्तान टीम को सुपर 8 में पहुंचने के लिए नामीबिया को हराना होगा।

शादाब खान का क्रिकेट करियर

उन्होंने पाकिस्तान टीम के लिए अब तक अपने करियर में 6 टेस्ट, 70 वनडे और 120 टी20 मुकाबले खेले हैं। क्रमशः टेस्ट में 300, वनडे में 855 तो टी20 में 943 रन बनाए हैं। टेस्ट में उन्होंने 14, वनडे में 85 जबकि टी20 में 120 विकेट अपने नाम किये हैं। वह एक अच्छे ऑलराउंडर है, लेकिन पिछले कुछ समय से वह बेहतर प्रदर्शन नहीं कर पा रहे है।

- Advertisement -

Related Post