पाकिस्तान और नामीबिया (PAK vs NAM) के बीच अहम मुकाबला खेला रहा है। इस मैच पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए नामीबिया के सामने जीत के लिए 200 रनों का लक्ष्य रखा है। पाकिस्तान को सुपर 8 में पहुंचने के लिए यह मुकाबला जीतना बेहद जरूरी है। वहीं पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अपने ग्रुप A में भारत से जरूर पिछले हो, लेकिन एक मामले वह आगे निकल गया है।
पाकिस्तान की तरफ से साहिबज़ादा फरहान (Sahibzada Farhan) ने शतक जड़कर एक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। उन्होंने नामीबिया के खिलाफ 58 गेंदों पर 4 छक्कों और 11 चौकों की मदद से नाबाद 100 रन की पारी खेली। इस मामले पाकिस्तान अब भारत से आगे निकल गया है। क्योंकि भारत के लिए अभी तक किसी बल्लेबाज ने शतक नहीं जड़ा है।
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में शतक लगाने वाले बल्लेबाज
- युवराज सामरा (कनाडा) – 110 vs न्यूजीलैंड
- पथुम निसांका (श्रीलंका) – 100* vs ऑस्ट्रेलिया
- साहिबज़ादा फरहान (पाकिस्तान) – 100* vs नामीबिया
यह भी पढ़ें : फाइनल तक यही है, इंशाअल्लाह : शादाब खान
