IND vs PAK: इरास्मस ने दी भारत को टेंशन, उस्मान तारिक उठाएंगे फायदा

IND vs PAK: इरास्मस ने दी भारत को टेंशन, उस्मान तारिक उठाएंगे फायदा

मेन्स T20 वर्ल्ड कप 2026 का 18वां मुकाबला भारत ने नामीबिया को 93 रनों के बड़े अंतर से हराकर अपने ग्रुप में टॉप पर पहुँच गई है। अब भारत का अगला मैच पाकिस्तान से 15 फरवरी को होने जा रहा है। लेकिन मैच से पहले नामीबिया के कप्तान गेरहार्ड इरास्मस (Gerhard Erasmus) ने भारत की टेंशन बढ़ा दी है।

इरास्मस ने किया भारत को परेशान

गेरहार्ड इरास्मस ने भारत के खिलाफ मुकाबले में शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 20 रन देकर 4 विकेट लिए। उन्होंने अपनी गेंदबाजी से भारतीय बल्लेबाजों को परेशान किया। भारतीय बल्लेबाज उनकी गेंद नहीं समझ पा रहे थे। दरअसल, उनका गेंदबाजी एक्शन पाकिस्तान के उस्मान तारिक की तरह ही है। इरास्मस भी गेंद को अपने सिर के सामने से रिलीज़ करते है, जिसे खेलने में भारतीय बल्लेबाजों को काफी परेशानी हुई।

- Advertisement -

उस्मान तारिक से रहना होगा सावधान

भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर इरफ़ान पठान ने कहा कि भारत को अब उस्मान तारिक से सावधान रहना होगा। उस्मान और इरास्मस का गेंदबाजी एक्शन बिलकुल एक जैसा है। ऐसे में आज के मैच से पाकिस्तान टीम को यह भी पता चल गया कि भारतीय बल्लेबाजों को उस्मान की गेंद खेलने में परेशानी होगी। पाकिस्तान टीम इसका फायदा जरूर उठाना चाहेगी।

यह भी पढ़ें : T20 World Cup 2026: भारत ने बनाया पॉवरप्ले का सबसे बड़ा स्कोर…

IND vs PAK T20I head-to-head

  • कुल मैच खेले – 16
  • भारत जीता – 13
  • पाकिस्तान जीता – 3
  • टाई / NR – 0

IND vs PAK head-to-head T20 World Cup

  • मैच खेले – 8
  • इंडिया जीता – 7
  • पाकिस्तान जीता – 1
  • टाई / NR – 0

Related Post