ICC Men’s T20 World Cup 2026 का 18वां मैच भारत और नामीबिया के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है। पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने टूर्नामेंट का पॉवरप्ले में सबसे बड़ा स्कोर बना दिया है। भारत ने एक विकेट खोकर 86 रन जड़ दिए।
पॉवरप्ले में सबसे ज्यादा स्कोर
भारत – 86/1 vs नामीबिया
न्यूज़ीलैंड – 78/0 vs UAE
इटली – 68/0 vs नेपाल
इंग्लैंड – 67/1 vs वेस्टइंडीज
ईशान ने जड़े चार छक्के लगातार
पॉवरप्ले के आखिरी ओवर में ईशान किशन ने JJ Smit के ओवर में लगातार चार छक्के जड़े। उन्होंने इस ओवर में 28 रन बटोरे और 20 गेंदों पर अपना टी20 वर्ल्ड कप में सबसे तेज अर्धशतक पूरा किया।
यह भी पढ़ें : इटली ने टी20 वर्ल्ड कप में रचा इतिहास, नेपाल को 10 विकेटों से हराया
T20 वर्ल्ड कप में भारत के लिए सबसे तेज़ 50 (गेंदों में)
12 – युवराज सिंह बनाम ENG, 2007
18 – केएल राहुल बनाम SCO, 2021
19 – रोहित शर्मा बनाम AUS, 2024
20 – युवराज सिंह बनाम AUS, 2007
20 – ईशान किशन बनाम NAM, 2026*
यह भी पढ़ें : IND vs PAK: इरास्मस ने दी भारत को टेंशन, उस्मान तारिक उठाएंगे फायदा
भारत vs नामीबिया प्लेइंग 11
भारत (प्लेइंग XI): संजू सैमसन, ईशान किशन (विकेट कीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह
नामीबिया (प्लेइंग XI): लोरेन स्टीनकैंप, जान फ्राइलिंक, जान निकोल लॉफ्टी-ईटन, गेरहार्ड इरास्मस (कप्तान), जेजे स्मिट, मालन क्रूगर, ज़ेन ग्रीन (विकेट कीपर), रूबेन ट्रम्पेलमैन, बर्नार्ड शोल्ट्ज़, बेन शिकोंगो, मैक्स हींगो
