PAK vs ENG T20 World Cup 2026 Super 8 LIVE Cricket Score: पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप में सुपर-8 का मुकाबला श्रीलंका के पल्लेकल अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। इस मुकाबले में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लिश टीम के सामने 165 रनों का लक्ष्य रखा। जवाब में इंग्लैंड ने 8 विकेट खोकर 19.1 ओवर में लक्ष्य को हासिल कर लिया। इसी जीत के साथ इंग्लैंड ने सेमीफाइनल अपनी जगह पक्की कर ली है।
हैरी ब्रूक ने रचा इतिहास
इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने टीम को शुरू से संभाला। एक छोर से विकेट गिरते रहे लेकिन उन्होंने कप्तानी पारी खेलकर टीम को मुश्किल से निकाला। हैरी ब्रूक ने 51 गेंदों पर 4 छक्के और 10 चौकों की मदद से 100 रन की शतकीय पारी खेली। इस शतक के साथ ही उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप में इतिहास रच दिया। हैरी ब्रूक कप्तान के तौर पर शतक जड़ने वाले टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में पहले बल्लेबाज बन गए है।
पाकिस्तान ने अंत तक दी टक्कर
165 रनों के लक्ष्य का बचाव करते हुए पाकिस्तान ने इंग्लैंड को अंत तक टक्कर दी। कप्तान हैरी ब्रूक के आउट होने के बाद पाकिस्तान मैच को अंतिम ओवर तक लेकर गई, लेकिन 19 ओवर की पहली गेंद पर जोफ्रा आर्चर ने चौका जड़कर जीत सुनिश्चित कर दी।
यह भी पढ़ें : Shikhar Dhawan शादी के बाद हुए गुस्सा, सोशल मीडिया पर दी चेतावनी
