Shikhar Dhawan शादी के बाद हुए गुस्सा, सोशल मीडिया पर दी चेतावनी

Shikhar Dhawan and Sophie Shine

भारतीय क्रिकेट के ‘गब्बर’ यानी शिखर धवन (Shikhar Dhawan) ने 40 की उम्र में अपनी गर्लफ्रेंड सोफी शाइन (Sophie Shine) संग दूसरी शादी कर नई पारी शुरुआत कर दी है। 21 फरवरी को धवन ने हिन्दू-रीति रिवाज से शादी की। लेकिन शादी के दो दिन बाद वह बेहद गुस्सा में नजर आये और सोशल मीडिया पर चेतावनी देते हुए एक स्टेटमेंट जारी किया। दरअसल, धवन ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चल रही फेक न्यूज पर चुप्पी तोड़ते हुए अपील की है। उन्होंने कहा कि पर्सनल लाइफ को लेकर पॉजीटिविटी फैलाएं ना कि भ्रम या फेक न्यूज।

शिखर धवन ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म “X” पर एक स्टेटमेंट जारी करते हुए लिखा, “”मुझे सोशल मीडिया पर कुछ पोस्ट मिले हैं जिनमें मेरी पर्सनल लाइफ के बारे में एक निराशाजनक बात कही गई है। मैंने कभी भी अतीत का बोझ नहीं उठाया, चाहे वो पिच पर हो या बाहर की जिंदगी। मैं अपने अतीत का सम्मान करते हुए पॉजिटिविटी की ताकत में पक्का यकीन करता हूं।”

- Advertisement -

उन्होंने आगे लिखा, “ये मेरी ज़िंदगी का एक नया चैप्टर है और मैं अपने फैंस, दोस्तों, परिवार, शुभचिंतकों और मीडिया से मिले प्यार और आशीर्वाद के लिए सच में शुक्रगुजार हूं। मैं लोगों से ज़ोर देकर कहना चाहता हूं कि वो सोशल मीडिया पर क्लिक बेट, असंवेदनशील और झूठे बयानों से मेरे नाम का गलत इस्तेमाल न करें। आइए प्यार और पॉजिटिविटी फैलाएं।धन्यवाद!”

आपको बता दे, शिखर धवन की पहली शादी 2012 में आयशा मुखर्जी के साथ हुई थी। लेकिन 4 अक्टूबर 2023 को दोनों अलग हो गए। इसके बाद धवन काफी समय तक अकेले रहे और फिर उनकी लाइफ में सोफी शाइन आई। दोनों एक-दूसरे को काफी समय तक डेट किया। धवन-सोफी ने शादी करने का फैसला किया, जिसके बाद से कपल चर्चा में बना हुआ है।

Related Post