SL vs ZIM: जिम्बाब्वे ने श्रीलंका को दी मात, ग्रुप में नहीं हारी एक भी मैच

Zimbabwe Cricket Team

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया के बाद श्रीलंका को हराकर एक बार फिर बड़ा उलटफेर कर दिया। जिम्बाब्वे ने श्रीलंका को 6 विकेटों से मात दी। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने 7 विकेट पर 178 रन बनाए। जवाब में जिम्बाब्वे ने मात्र 4 विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया।

रहना होना बचकर

जिम्बाब्वे के लिए ब्रायन बेनेट (63*) और सिकंदर रजा (45) ने अहम पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई। बता दे, जिम्बाब्वे अपने ग्रुप बी एक भी मैच नहीं हारा और 7 अंको के साथ टॉप पर है। अब सुपर 8 में जिम्बाब्वे का सामना वेस्टइंडीज, भारत और साउथ अफ्रीका से होगा।

- Advertisement -

वहीं जिम्बाब्वे ने दिखा दिया कि सुपर 8 में उसे हलके में नहीं लिया जा सकता है। वेस्टइंडीज, भारत और साउथ अफ्रीका को भी जिम्बाब्वे हराकर बड़ा उलटफेर कर सकता है।

जिम्बाब्वे का ग्रुप बी में प्रदर्शन

  • ओमान को 8 विकेट से हराया
  • ऑस्ट्रेलिया को 23 रन से हराया
  • आयरलैंड के खिलाफ बारिश के कारण मैच रद्द
  • श्रीलंका को 6 विकेटों से हराया

स्कोरकार्ड

  • श्रीलंका – 178-7 (20 Ov)
  • जिम्बाब्वे – 182-4 (19.3 Ov)
  • प्लेयर ऑफ़ द मैच – सिकंदर रज़ा

Related Post