कौन है Lokesh Bam ? जिसने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में मचा दिया धमाल

Lokesh Bam

नेपाल क्रिकेट टीम के बल्लेबाज लोकेश बाम (Lokesh Bam) ने तूफानी पारी खेलकर इंग्लैंड गेंदबाजों के पसीने छुड़ा दिए। उन्होंने ICC Men’s T20 World Cup 2026 के 5वें मैच में इंग्लैंड के खिलाफ 20 गेंदों पर 2 छक्कों और 4 चौकों की मदद से 39 रन बनाए, लेकिन अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए।

इंग्लैंड से मिले 184 रनों के लक्ष्य के जवाब में नेपाल मात्र 4 रन से हार गई। अंतिम ओवर में नेपाल को 10 रनों की जरूरत थी, लेकिन सैम कुरेन (Sam Curran) शानदार गेंदबाजी से इंग्लैंड की लाज बचा ली। फिर भी नेपाल टीम के बल्लेबाजों की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है। नेपाल ने इंग्लैंड जैसी बड़ी टीम के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी की और बता दिया कि उसे हलके में लेने की जरूरत नहीं है।

- Advertisement -

मुकाबले में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 184 रन बनाए। टीम के लिए जैकब बेथेल (55) और हैरी ब्रूक (53) ने अर्धशतकीय पारी खेली। जवाब में नेपाल टीम 6 विकेट के नुकसान पर 180 रन बना पाई और मात्र 4 रन से मुकाबला हार गई। नेपाल के लिए दीपेंद्र सिंह ऐरी (44), रोहित पौडेल (39) और लोकेश बम (39*) ने अहम पारी खेली।

यह भी पढ़ें : Rashid Khan ने ग्लेन फिलिप्स का विकेट लेने के बाद खाया आपा, अंपायर ने दी चेतावनी

Lokesh Bam का टी20 करियर

लोकेश ने 18 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 145.46 की स्ट्राइक रेट से 160 रन बनाए है। इस दौरान उनका सर्वाधिक स्कोर 39* रहा है।

- Advertisement -

Related Post