इन खिलाड़ियों की फूटी किस्मत! T20 World Cup टीम में चुने जाने के बाद भी हुए बाहर

इन खिलाड़ियों की फूटी किस्मत! T20 World Cup टीम में चुने जाने के बाद भी हुए बाहर

टी20 वर्ल्ड कप 2026 का संग्राम शुरू हो चुना है। टूर्नामेंट का हिस्सा बनना हर किसी खिलाड़ी का सपना होता है। कुछ क्रिकेटर ऐसे भी है, जो टीम में चुने तो गए लेकिन फूटी किस्मत के चलते टूर्नामेंट से हो गए। आज हम आपको उन खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे है।

जोश हेज़लवुड

जोश हेज़लवुड (josh hazlewood) 2021-22 T20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया की खिताबी जीत के अहम खिलाड़ी रहे थे। T20 वर्ल्ड कप 2026 की टीम में भी चुने गए लेकिन फिटनेस समस्याओं से उबर नहीं पाए और पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं।

- Advertisement -

हर्षित राणा

भारतीय टीम के तेज गेंदबाज हर्षित राणा (Harshit Rana) साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 के वार्म-अप मैच के दौरान चोटिल हो गए थे। चोट की गंभीरता को देखते हुए उन्हें पूरे टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा। उनकी जगह मोहम्‍मद सिराज को टीम में शामिल किया गया।

माइकल ब्रेसवेल

कीवी टीम के ऑलराउंडर माइकल ब्रेसवेल (michael bracewell) चोट के चलते पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। ब्रेसवेल को पिछले महीने भारत के खिलाफ तीसरे ODI मुकाबले के दौरान पिंडली में चोट लग गई थी। इसके बाद वह पांच मैचों की T20I सीरीज से भी बाहर रहे। ब्रेसवेल चोट से उबर चुके थे, लेकिन फील्डिंग प्रैक्टिस करने के दौरान उनकी मांसपेशी में दोबारा चोट लग गई, जिस वजह से उन्हें वर्ल्ड कप से बाहर होना पड़ा।

यह भी पढ़ें : …तो ऐसे हुआ पाकिस्तान भारत के खिलाफ खेलने को तैयार, जानिए

- Advertisement -

वानिंदु हसरंगा

श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा (wanindu hasaranga) आयरलैंड के खिलाफ मांसपेशियों में खिंचाव आ गया था। इसके बावजूद भी उन्होंने गेंदबाजी की और 4 ओवर में 25 रन देकर 3 अहम विकेट निकाले। लेकिन वह टूर्नामेंट में आगे का सफर के लिए फिट नहीं है। ऐसे में आईसीसी ने हसरंगा के स्थान पर एक लेग स्पिन हरफनमौला दुशान हेमांथ को टीम में शामिल करने की मंजूरी दे दी है।

निष्कर्ष:

ये सभी खिलाड़ी टूर्नामेंट में टीम के लिए चुने तो गए, लेकिन खराब किस्मत के चलते बाहर हो गए। वहीं दूसरी तरफ उन खिलाड़ियों की किस्मत चमक गई, जिनको टूर्नामेंट का हिस्सा बनने का विश्वास भी नहीं था।

Related Post